फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 60 thousand security personnel deployed in Delhi in view of Republic Day

Delhi : गणतंत्र दिवस पर अभेद किला बनी राजधानी, 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती... और भी इंतजाम

Sun, 26 Jan 2025 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 02:25 AM IST
सार

इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास रहेंगे। दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान देश की राजधानी पूरी तरह से चाक-चौबंद सुरक्षा के घेरे में होगी।

विज्ञापन
More than 60 thousand security personnel deployed in Delhi in view of Republic Day
लाल किला - फोटो : PTI

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास रहेंगे। दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान देश की राजधानी पूरी तरह से चाक-चौबंद सुरक्षा के घेरे में होगी।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला उपायुक्त दिल्ली देवेश महला ने बताया कि परेड के दौरान 6 लेयर का मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। साथ ही 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, एनएसजी कमांडो, एसपीजी कमांडो, बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिनमें से 1000 से ज्यादा कैमरे सिर्फ परेड रूट पर नजर रखेंगे। इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है जो संदिग्ध अपराधियों और आतंकवादियों की पहचान करने में मदद करेगा। कैमरों में 50000 से ज्यादा वांटेड अपराधियों और आतंकियों का डेटा फीड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंटी एयरक्राफ्ट गन और एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात
बताया गया कि हर व्यक्ति जो गणतंत्र दिवस समारोह में आ रहा है, उसे हाई डेफिनिशन कैमरों की नजर से गुजरना होगा। अगर किसी का चेहरा डेटाबेस से मेल खाता है तो तुरंत अलार्म बज जाएगा और संबंधित सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी जाएगी।

किसी भी तरह के हवाई हमले को रोकने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन और एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं। 25 जनवरी की रात से ही ऊंची इमारतों पर 100 से ज्यादा स्नाइपर तैनात कर दिए जाएंगे। लुटियन जोन में 10 जगहों पर एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात की गई है। इसके अलावा परेड रूट और वीवीआईपी इलाकों में बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए जाएंगे।



नकली पास से नहीं हो सकेगी एंट्री
इस बार सुरक्षा में एक नया फीचर जोड़ा गया है। एंट्री पास पर क्यूआर कोड लगाया गया है ताकि कोई भी नकली पास के जरिए एंट्री न कर सके। यहां तक कि पुलिसकर्मियों के पास पर भी क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करके उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी।


लोगों से अपील
पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि फोर्स हर 20-30 मीटर की दूरी पर तैनात रहेगी। अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचना दें। 26 जनवरी से पहले ही दिल्ली के सभी बॉडर्स पर बैरिकेड्स लगा दिए जाएंगे। परेड रूट पर आम ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।

परेशानी हो सकती है
उन्होंने बताया कि कर्तव्य पथ पर इस बार करीब एक लाख लोग परेड देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को कई लेवल की सिक्योरिटी से गुजरना पड़ सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी असुविधा भी हो सकती है, लेकिन आप पुलिस को सहयोग करें। प्रतिबंधित चीजे साथ लेकर न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed