DU: एनसीवेब में अब तक 15 हजार से अधिक छात्राओं ने कराया पंजीकरण, इस बार भी मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीवेब (नॉन कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड) की आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है।अब तक दाखिले के लिए छात्राओं के 15 हजार से अधिक आवेदन आ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीवेब (नॉन कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड) की आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है।अब तक दाखिले के लिए छात्राओं के 15 हजार से अधिक आवेदन आ गए हैं। बीए प्रोग्राम में सीटों की कुल संख्या 9230 और बीकॉम में 5980 हैं। सबसे अधिक पंजीकरण बीए प्रोग्राम में किए गए हैं। इसमें अब तक 7 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया है। इस सप्ताह पंजीकरण की संख्या में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में प्रशासन पंजीकरण विंडो की तिथि बढ़ा सकता है। स्नातक प्रोग्राम में दाखिले इस बार भी कटऑफ (मेरिट) के आधार पर ही होंगे, जब कि पीजी में दाखिले सीयूईटी के माध्यम से होंगे।
डीयू के एनसीवेब में उपलब्ध दो कोर्सेज बीए प्रोग्राम व बीकॉम प्रोग्राम में केवल दिल्ली की लड़कियों को ही दाखिला मिलता है। एनसीवेब से जुड़ी एक अधिकारी के अनुसार, इस साल भी दाखिला प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं है। दाखिले सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से नहीं होंगे, जबकि डीयू के नियमित कॉलेजों में दाखिले के लिए छात्रों को सीयूईटी देना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार, एनसीवेब के दो स्नातक कार्यक्रम बीए और बीकॉम में दिल्ली विश्वविद्यालय के 26 कॉलेजों में लगभग 15, 210 सीटों पर यह बोर्ड दाखिला देता है। वहीं पीजी में 9 पाठ्यक्रम हैं। जिसमें प्रति पाठ्यक्रम में 95 से लेकर 140 से अधिक सीटें हैं। दाखिले के लिए चार से पांच कट ऑफ जारी की जाएंगी, जिसका शेड्यूल आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार के प्रवेश से संबंधित मूल दस्तावेज जाली या अवास्तविक व गलत तरीके से तैयार किए गए या किसी भी रूप में दोषयुक्त पाए जाते हैं, तो उक्त उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में बिना कोई पूर्व सूचना दिए उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा
छात्राओं को डीयू के यूजी दाखिला पोर्टल या एनसीवेब की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दाखिले के लिए बारहवीं के अंकों के आधार पर (मेरिट) कटऑफ जारी की जाएगी। यदि इन कटऑफ के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो स्पेशल ड्राइव के माध्यम से सीटों को भरा जाएगा। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि यह कॉलेज उन छात्राओं के लिए सबसे बेहतर है, जो कहीं कार्यरत हों। इसमें सप्ताहांत में कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
इग्नू : एमएससी में चार नए कोर्स की करें पढ़ाई
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर प्रोग्राम में चार नए प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। इस प्रोग्राम में सभी चारों कोर्स एमएससी के हैं। यह कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से चलेंगे। इसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। खास बात यह है कि इनमें दाखिले की कोई सीमा नहीं है। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जुलाई सत्र में उम्मीदवारों को एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री, एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री,एमएससी जूलॉजी और एमएससी केमिस्ट्री में भी पढ़ाई का मौका मिल रहा है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से चलने वाले इन कोर्स में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। किसी भी आयुवर्ग के उम्मीदवार दाखिला ले सकते हैं।