फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monsoon reached Delhi maximum temperature dropped by 4.4 degree Celsius

Monsoon Update : एनसीआर में बारिश, मानसून एक्सप्रेस के दिल्ली पहुंचते ही 4.4°C गिरा अधिकतम पारा, आज अलर्ट

Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में रात को तेज बारिस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होगी।

विज्ञापन
Monsoon reached Delhi maximum temperature dropped by 4.4 degree Celsius
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 8-10 दिन की कभी हां, कभी न के बीच रविवार को मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी है। ऐसे में दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। दोपहर से भारी बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल इसका यलो अलर्ट जारी किया था। रविवार को हुई बारिश से दिल्ली के अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के मुताबिक, कल सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 5.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह जून माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 77 फीसदी रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में रात 9 बजे तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वर्षा हुई, लेकिन दिल्ली की मानक वेधशाला यानी सफदरजंग में नहीं हुई तो मौसम विभाग ने भी चुप्पी ही साधे रखी थी। लेकिन, रविवार को मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बचे हुए इलाकों और पूरी दिल्ली में आगे बढ़ गया है। ऐसे में 8 जुलाई (पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले) की तुलना में पूरे देश को कवर कर लिया है। वहीं, सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, तूफान के साथ बिजली चमकेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

विज्ञापन

लोधी रोड व आया नगर में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड व आयानगर में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 32.4 और रिज में 31.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26.0, पालम में 25.2 और लोधी रोड में 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मयूर विहार ने 23, पालम में 13.6, आया नगर में 9.9, लोधी रोड में 5.3, रिज में 0.3, नजफगढ़ में 2.5 और  मानक वेधशाला सफदरजंग में बारिश ट्रेस की गई।

इस साल मौसम विभाग पूरी तरह रहा विफल
दिल्ली में मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग इस बार पूरी तरह विफल रहा है। सबसे पहले मानसून के पूर्वानुमान में 25 जून को दिल्ली पहुंचने की संभावना थी। इसके बाद मानसून के 22 जून तक दिल्ली पहुंचने के आसार बताए गए। फिर 22 जून के बुलेटिन में कहा गया कि अगले तीन दिनों में आएगा। 23 जून के बुलेटिन में भी अगले तीन दिनों की संभावना जताई गई। 24 जून के बुलेटिन में दो दिनों में और 25 जून के बुलेटिन में 36 घंटे में मानसून के दिल्ली पहुंचने का पूर्वानुमान किया गया। इसके बाद 26 जून को फिर दिल्ली का जिक्र ही नहीं था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना से दो की मौत: दोनों दूसरी बीमारी से भी थे पीड़ित, अबतक 21 लोगों ने तोड़ा दम; 44 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed