फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monsoon come in delhi anytime clouds remain on Wednesday rain and storm will blow

Monsoon in Delhi: कभी भी राजधानी में दस्तक दे सकता है मानसून, कल छाए रहेंगे बादल, बरसेंगे बदरा और चलेगी आंधी

Tue, 24 Jun 2025 09:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 09:50 PM IST
सार

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ इलाकों में मामूली बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
Monsoon come in delhi anytime clouds remain on Wednesday rain and storm will blow
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन

रविवार से ही मानसून के आने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग रोज बारिश आने की भविष्यवाणी भी कर रहा है, लेकिन बादल कुछ ही इलाकों में हल्के से बरस कर हवा में उड़ रहे हैं। वहीं तीन दिन से उमस वाली गर्मी ने परेशान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा था कि मौसम विभाग दिल्ली में 24 जून को मानसून आने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है, लेकिन मंगलवार देर शाम तक बारिश नहीं हुई। दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 से 30 जून के बीच होती है। इस बार विभाग ने संकेत दिए थे कि मानसून की एंट्री समय से पहले हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ इलाकों में मामूली बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब विभाग ने बुधवार को भी बादल छाए रहने, हल्की बारिश व धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस कारण तापमान 33-35 डिग्री के बीच बना रहेगा। एक से दो दिन में मानसून तेजी से सक्रिय हो जाएगा। 26 जून से 29 जून के बीच बारिश अधिक होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed