{"_id":"62e002a61be3bd27a815df5a","slug":"monkeypox-patient-also-complains-of-body-pain-in-delhi-doctors-are-keeping-an-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Monkeypox: मंकीपॉक्स के मरीज को बदन दर्द की भी शिकायत, डॉक्टर रख रहे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Monkeypox: मंकीपॉक्स के मरीज को बदन दर्द की भी शिकायत, डॉक्टर रख रहे नजर
Tue, 26 Jul 2022 08:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:35 PM IST
सार
राजधानी में मिले पहले मंकीपॉक्स संक्रमित का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में चल रहा है। उसके हालत स्थिर है और उसके घाव ठीक होने में कम से कम एक सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के मरीज ने बदन दर्द की शिकायत की है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उसके शरीर में अन्य लक्षणों और बदलावों पर डॉक्टरों की पूरी नजर है।
विज्ञापन
राजधानी में मिले पहले मंकीपॉक्स संक्रमित का इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में चल रहा है। उसके हालत स्थिर है और उसके घाव ठीक होने में कम से कम एक सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मरीज के संपर्क में 14 लोग आए हैं, जिनमें चार उसके परिवार के लोगों को पश्चिमी दिल्ली स्थित घर में आईसोलेट कर दिया गया है। हालांकि उनमें अभी कोई लक्षण नहीं दिखा है। मरीज के संपर्क में आए उसके एक दोस्त ने बताया कि उसे बदन दर्द हो रहा है और वह अपने शरीर मे बदलावों पर नजर रख रहा है। उसके अंदर फिलहाल और कोई लक्षण नहीं आया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया, ''उसने बदन दर्द की शिकायत दी है और संक्रमण में सिर्फ यही लक्षण नहीं है। उसमें बुखार, त्वचा पर चकत्ते, फलके जैसे प्रमुख लक्षण अभी नहीं आए हैं। वह होम आइसोलेशन में है और हमारी टीम उसके साथ लगातार संपर्क में है।''