फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Money was disappearing from the house; a camera was installed, and a young female neighbor turned out to be the culprit.

Delhi NCR News: घर से गायब हो रहे थे रुपये, कैमरा लगवाया तो निकली पड़ोसी युवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में लगातार हो रही चोरी से परेशान एक महिला ने जब घर में चुपचाप सीसीटीवी कैमरा लगवाया, तो चोर कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाली युवती ही निकली। वारदात का खुलासा होने और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी युवती अपने पिता के साथ घर छोड़कर भाग गई। भजनपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्री की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता गीता अपने परिवार के साथ गंगोत्री विहार, वेस्ट घोंडा इलाके में रहती हैं। पिछले कुछ समय से उनके घर से लगातार रुपये गायब हो रहे थे। हाल ही में ड्रेसिंग टेबल से एक लाख रुपये चोरी हो गए, जिसके बाद परिवार असमंजस में पड़ गया क्योंकि घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आता था। बाद में उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली पड़ोसी युवती दिशा पर शक हुआ। लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं था।
विज्ञापन



चोर को रंगेहाथ पकड़ने के लिए परिवार ने घर के भीतर गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसके बाद 19 जून को पीड़िता के पति के पर्स से आठ हजार रुपये गायब हुए। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पड़ोसी युवती दिशा पर्स से पैसे निकालते हुए दिखाई दी। इसके बाद भी वह नहीं रुकी और 22 व 24 जून को दोबारा अलमारी से पैसे चुराते हुए कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने जब दिशा और उसके पिता से शिकायत की, तो आरोप है कि वे पहले तो झगड़ने लगे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखते ही दोनों मकान छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed