{"_id":"5c4f92bebdec2253970c3dbb","slug":"monday-was-the-coldest-day-in-the-last-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने तोड़ा 6 साल का रिकार्ड, बर्फीली हवाओं से कांपी दिल्ली, पारा 5.5 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने तोड़ा 6 साल का रिकार्ड, बर्फीली हवाओं से कांपी दिल्ली, पारा 5.5 डिग्री
Tue, 29 Jan 2019 05:09 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
ठंड से कांपती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में एक बार सर्दी लौट आई है। तेज ठंडी चुभन वाली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया है। बढ़ रही ठिठुरन के बीच सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। बीते छह सालों में 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान इतना कम कभी नहीं रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में भी सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। ऐसी कड़ाके की सर्दी से 30 जनवरी के बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.9 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रविवार से तापमान में मामूली राहत थी। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पहुंच गया था। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी की चुभन का ज्यादा अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो 31 जनवरी को बारिश के बाद मौसम साफ होना शुरू होगा और सर्दी से राहत मिलेगी। 30 जनवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्से में चला गया है। इस कारण एनसीआर में कुछ दिन आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। अभी एक दो दिन सर्दी ऐसे ही परेशान करेगी। 30 जनवरी के बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की अनुमान है।
विज्ञापन
बीते छह सालों में 28 जनवरी का तापमान
वर्ष न्यूमतम तापमान
2018 06.0
2017 11.0
2016 9.0
2015 8.0
2014 9.0
2013 7.0
