फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with 13 years old girl in faridabad.

गेंद न मिलने पर पड़ोसी ने किशोरी के कपड़े फाडे़

Thu, 09 Oct 2014 08:02 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
Molestation with 13 years old girl in faridabad.

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ गांव में प्याला में बॉल न मिलने पर एक युवक ने 13 वर्षीय किशोरी के कपडे़ फाड़ दिए। किशोरी के घर के बाहर ही यह घटना हुई। जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। मामले की सूचना सदर थाने में दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया है कि मंगलवार को उसकी बेटी घर पर थी। कुछ काम के कारण वह ताला लगाकर बाहर जाने लगी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नीरज वहां आ गया। आरोपी ने आते ही किशोरी से कहा कि उसकी बॉल यहां आई। वह अपनी बॉल लेने आया है। इस पर किशोरी ने कहा कि कोई बॉल नहीं आई है। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अभद्र व्यवहार किया और किशोरी के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


किशोरी अपना हाथ छुड़ा कर भागी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। जब घर पर सभी परिजन आ गए तो लड़की ने आपबीती बताई। जांच अधिकारी संतोष कुमारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर पर बहू के साथ छेड़छाड़ का आरोप

Molestation with 13 years old girl in faridabad.

बल्लभगढ़ के गांव पाली निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसे कई बार शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव पाली में सुनीता(काल्पनिक नाम)अपने मायके वालों के साथ रहती है। सुनीता ने 7 अक्तूबर को थाना मुजेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में गांव गोंछी निवासी अशोक के साथ उसकी शादी हुई थी।

शादी के बाद से ही उसके पति अशोक, ससुर गुरदयाल, सास ओमवती, राजकुमार देवर व ननद पूजा ने दो लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जब उसने मांग पूरी करने में असमर्थता दिखाई तो उसे परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर गुरदयाल ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया वह उसे जान से मारकर नहर में फेंक देगा।
महिला ने कई बार पति को भी बताया लेकिन इस पर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया गया। मामले के जांच अधिकारी एसआई जय किशन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed