फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi kejriwal wishes happy diwali Delhi Leaders also congratulate update

Happy Diwali 2024: दिल्ली में दिवाली की धूम, CM आतिशी और केजरीवाल समेत इन नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Thu, 31 Oct 2024 09:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 09:56 AM IST
सार

Happy Diwali 2024 Wishes: रौशनी और खुशियों का महापर्व दीपावली आज पूरे देश में मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। पीएम मोदी से लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल समेत दिल्ली के तमाम नेता एक्स पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
modi kejriwal wishes happy diwali Delhi Leaders also congratulate update
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

Happy Diwali 2024: भारत में साल दिवाली का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। आज देश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि देशवासियों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य पर्व पर मैं सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी समृद्ध हों।
विज्ञापन


केजरीवाल ने एक्स पर दी शुभकामना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। दीपों का यह त्योहार आपके घर-आंगन में खुशियों की रोशनी बिखेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम आतिशी ने भी दी शुभकामनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिवाली के इस पर्व पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के इस त्यौहार पर मां लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता आए।



आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

आज मनाई जा रही दिवाली 
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो रही है वहीं समाप्ति अगले दिन यानी 1 नवंबर को सायं 5 बजकर 23 मिनट पर होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष खाल और निशिथ काल में की जाती है। क्योंकि इस मुहूर्त में माता लक्ष्मी भ्रमण करती है। ज्योतिषियों के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशीथ काल में करने का विधान होता है।

ऐसे में 31 अक्टूबर दिन गुरुवार के दिन पूरी रात्रि में अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल और निशीथ मुहूर्त काल है। ऐसे में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाना बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन पूरी रात्रि में अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष व्रत और निशीथ मुहूर्त काल भी रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, 31 अक्टूबर के दिन दिवाली और लक्ष्मी पूजन करना बहुत ही फलदायी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed