फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile lab teches student science in gurgaon

मोबाइल लैब से साइंस की बारीकियां सीखेंगे छात्र

Thu, 27 Mar 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 27 Mar 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन

तालीम के लिहाज से पिछड़े मेवात में साइंस की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


मेवात के लिए इस पायलट प्रोजेक्ट की जिम्मेवारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को दिया गया है। अगर प्रोजेक्ट सफल होता है तो शिक्षा निदेशालय अन्य जिलों में भी लागू करेगा।
विज्ञापन


हाल ही में तमाम जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्फत स्कूल के अनुसार सर्वे कराया गया था। कई ऐसे स्कूल हैं, जहां बुनियादी सुविधा से छात्र महरूम है। कुछ स्कूलों में साइंस की पढ़ाई होती है, लेकिन वहां पर प्रयोगशाला नहीं है। इसे देखते हुए निदेशालय ने बतौर पायलट प्रोजेक्ट मोबाइल लैब शुरू करने की तैयारी की है। इस बाबत अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के साथ गठजोड़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लैब के जरिए बच्चों को प्रैक्टिकल करने का मौका दिया जाएगा। इसमें छठीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें स्कूल के नजदीक मोबाइल प्रयोगशाला रहेगी और आसपास के छात्रों को अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से वहां लाया जाएगा। मोबाइल लैब में साइंस किट होगी। इसकी मदद से वो प्रैक्टिकल कर सकेंगे। साइंस सेंटर, ‘हब और स्पोक’ मॉडल के जरिए छात्रों को साइंस के सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।


एससीईआरटी की डायरेक्टर स्नेहलता ने कहा कि मेवात में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए विभाग काम कर रहा है। वित्तीय वर्ष खत्म होने और चुनाव के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। एससीईआरटी से विषय विशेषज्ञों (विज्ञान) का एक दल शैक्षणिक जानकारी और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed