फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile and purse stolen from Judge chember

जज के चैंबर में हुआ कुछ ऐसा कि मचा हड़कंप

Thu, 30 Apr 2015 01:41 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mobile and purse stolen from Judge chember

राजधानी में आम लोगों की बात तो छोड़े खास भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट से बदमाशों ने लंच टाइम में जज साहब का निजी लैपटॉप और पर्स उड़ा लिया। जैसे घटना का पता चला, कोर्ट में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फर्श थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीनियर सिविल जज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने कड़कड़डूमा के सीनियर सिविल जज नरेश कुमार लाका को अपना निशाना बनाया। नरेश कुमार कोर्ट नंबर-26 में बैठते हैं। सोमवार को कोर्ट की कार्रवाई के दौरान वह लंच ब्रेक पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कोर्ट परिसर में लगे हैं 200 सीसीटीवी कैमरे

Mobile and purse stolen from Judge chember

जज ने अपना पर्स और मोबाइल चैंबर में ही छोड़ दिया। लंच के बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि लैपटॉप और पर्स गायब था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पर्स में ऑफिशियल आईकार्ड, डेबिट कार्ड, विजीटिंग कार्ड व तीन हजार रुपये थे। इधर घटना को लेकर कोर्ट में काफी रोष था।

कोर्ट अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट परिसर में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन इसके बाद भी चोरियां होती हैं। बता दें कि इससे पूर्व भी चोरों ने एक जज का लैपटॉप चोरी कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed