UP: विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान, बोले- गाय व बेटी सुरक्षित नहीं, सपा-कांग्रेस के एजेंट हैं कुछ अधिकारी
लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाय और बेटी सुरक्षित नहीं हैं। कुछ अधिकारी सपा और कांग्रेस के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है। मुख्य सचिव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अतुल गर्ग को जिताया है। सभी अधिकारी गाजियाबाद में अपनी पोस्टिंग चाहते हैं क्योंकि यहां से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अधिकारी केवल राजनीति करते हैं, कोई भी फील्ड में नहीं जाता।
ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान कैसे होगा। ये सोचने की बात है। इसके साथ ही अधिकारियों पर भाजपा के विरोध में दलित विरोधी मानसिकता रखने का भी आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि अधिकारी बोलते हैं कि हमारे साथ चीफ सेक्रेटरी साहब हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के रेल मंत्री रहते हुए एक हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि, चीफ सेक्रेटरी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसा करके वो देश ही नहीं पूरे विश्व में एक मिसाल बना सकते हैं।