{"_id":"6273e4f9c1aa0b3de55009fc","slug":"misdeed-teenager-by-being-held-hostage-in-hotel-in-jama-masjid-areapolice-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दुष्कर्म: 14 साल की किशोर को बनाया हवस का शिकार, दो बच्चों का पिता है आरोपी, पीड़िता बोली- वाहिद ने कहा था वो शादी करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दुष्कर्म: 14 साल की किशोर को बनाया हवस का शिकार, दो बच्चों का पिता है आरोपी, पीड़िता बोली- वाहिद ने कहा था वो शादी करेगा
Thu, 05 May 2022 08:23 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 May 2022 08:23 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी सरोजनी नगर में रहती है। आरोपी युवक मो. वाहिद आलम किशोरी के मोहल्ले में रहता है। आरोपी मो. वाहिद आलम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामा मस्जिद इलाके में होटल में 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बना कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को होटल में काफी देर तक बंधक बनाए रखा। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए किशोरी को करीब पांच घंटे में आरोपी के चुंगल से मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पोक्सो, दुष्कर्म व बंधक बनाने आदि धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने किशोरी को पांच घंटे में मुक्त कराने की जानकारी ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी सरोजनी नगर में रहती है। आरोपी युवक मो. वाहिद आलम किशोरी के मोहल्ले में रहता है। आरोपी मो. वाहिद आलम शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह किशोरी को कई दिनों से शादी करने का झांसा दे रहा था। वह तीन अप्रैल को शाम करीब पांच बजे किशोरी को जामा मस्जिद इलाके में ले गया। आरोपी ने होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गायब होने पर उसके परिजनों ने तीन अप्रैल को रात करीब 10 बजे सरोजनी नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र कौशिक को शिकायत दी।
विज्ञापन
सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया। आरोपी की लोकेशन जामा मस्जिद इलाके में मिली। थानाध्यक्ष देवेंद्र कौशिक की देखरेख में एसआई शिक्षित की टीम ने यहां पहुंचकर करीब 30 से ज्यादा होटलों में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पुलिस ने चार अप्रैल की तड़के एक होटल से किशोरी को मुक्त करा लिया।
आरोपी मो. वाहिद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। चार अप्रैल का किशोरी के कोर्ट में बयान हुए। किशोरी अपने बयानों पर कायम है। मेडिकल जांच में भी किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मो. वाहिद आलम को चार अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह कंट्रक्शन साइट पर काम करता था।