फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Misdeed of a woman alone at home in Palwal

विवाहिता की आपबीती: घर पर मैं अकेली थी... मौके का फायदा उठाकर घुस आया दरिंदा, छेड़छाड़ के विरोध पर लूटी आबरू

Tue, 09 Apr 2024 04:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

पीड़िता ने परिजनों के आने पर आपबीती बताई। जिसे सुनकर परिजनों के भी होश उठ गए। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Misdeed of a woman alone at home in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले में घर पर अकेली महिला को पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन

महिला थाना में कार्यरत जांच अधिकारी पुष्पा के अनुसार, हसनपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 28 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान नीरज नामक युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के आने पर आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को लेकर महिला थाने पहुंचे और लिखित शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed