फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants showing fake pistol on toll plaza incidents captured in CCTV at Gurugram

गुरुग्राम: टोल प्लाजा पर नकली पिस्टल दिखाकर दबंगई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 16 May 2019 11:36 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Miscreants showing fake pistol on toll plaza incidents captured in CCTV at Gurugram
gurugram news

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात कार सवार दो युवकों ने नकली पिस्टल लहराते हुए टोल कर्मी को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती टोल बैरियर हटाकर गाड़ी निकालकर फरार हो गए। टोल मैनेजर की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नकली पिस्तौल और गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी शिक्षक है जबकि दूसरा एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


टोल मैनेजर अमित सिंह ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात 9:40 बजे मानेसर की ओर से लग्जरी कार एचआर 29 एजे 4458 में सवार होकर करनाल निवासी मोहित और  पठानकोट निवासी कशिश लांबा बूथ नंबर-19 पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोलकर्मी यशदीप ने जब कार चालक मोहित से टोल मांगा तो उसने टोलकर्मी को धमकाते हुए पिस्टल निकाल ली। इतना ही नहीं, टोल पर ही गाड़ी रोककर दोनों युवक नीचे उतर आए और टोलकर्मी को बूम बैरियर हटाने के लिए बोलने लगे।

बैरियर को ऊपर उठाते हुए गाड़ी निकालकर ले गया

पिस्टल देखकर टोलकर्मी घबरा गया और आरोपी युवक पिस्तौल दिखाते हुए खुद ही बैरियर को ऊपर उठाते हुए गाड़ी निकालकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप के मुताबिक शिकायत के आधार पर देर रात ही अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी मोहित फर्रुखनगर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक है वह सेक्टर-86 स्थित सोसायटी में रहता है जबकि पठानकोट निवासी कशिश लांबा एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। 

सिगरेट जलाने वाली लाइटर थी नकली पिस्टल
पुलिस जांच में पाया गया कि सीसीटीवी फुटेज में जो पिस्टल दिखाई दे रही है, वह सिगरेट जलाने वाली लाइटर थी। इसी को दिखाते हुए आरोपियों ने बिना टोल दिए फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed