{"_id":"65a8c2e37483542d0f0baf67","slug":"miscreants-opened-fire-due-to-personal-rivalry-in-burari-area-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: बुराड़ी इलाके में आपसी रंजिश में बदमाशों ने चलाई गोलियां, चार लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: बुराड़ी इलाके में आपसी रंजिश में बदमाशों ने चलाई गोलियां, चार लोग जख्मी
Thu, 18 Jan 2024 11:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तरी जिले की बुराड़ी इलाके में एक डेरी के बाहर आपसी रंजिश में गोलियां चल गई। आपसी रंजिश में बदमाशों ने गोलियां चलाई। इस दौरान चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आज रात करीब एक बजे थाना वजीराबाद इलाके में झगड़े और कई राउंड फायरिंग की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस संत नगर, बुराड़ी (पीएस वजीराबाद) में घटनास्थल पर पहुंची और चौधरी डेयरी में मौके पर दो कारें और एक बाइक मिली। मालिक अमरदीप चौधरी ने कहा है कि सोनू त्यागी निवासी बुराड़ी के साथ कुछ लोग आए और उनके साथ झगड़ा किया, उनके पैसे छीन लिए और गोलियां भी चलाईं।
विज्ञापन
अमरदीप समेत 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल पर 5 खाली कारतूस मिले हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। फोरेंसिक जांच कराई गई और शिकायत दिए जाने पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन