{"_id":"65279d6e8f575f40570d9b76","slug":"miscreants-looted-rs-50-lakh-by-pretending-to-be-traffic-police-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: ट्रैफिक पुलिस बनकर बदमाशों ने की 50 लाख रुपये की लूट, चेकिंग के नाम पर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: ट्रैफिक पुलिस बनकर बदमाशों ने की 50 लाख रुपये की लूट, चेकिंग के नाम पर दिया वारदात को अंजाम
Thu, 12 Oct 2023 12:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर रिंग रोड सलीम गढ़ फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर पान बहार प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी से 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जब कर्मचारी अपने कार्यालय जा रहा था तो बाहरी रिंग रोड पर सलीम गढ़ फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार और वायरलेस सेट लेकर जा रहे दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। खुद को ट्रैफिक पुलिस बताने वाले इन लोगों ने चेकिंग के नाम पर किसी तरह वेन्यू कार की डिकी खुलवा ली। उसी समय दो अन्य व्यक्ति दूसरी मोटरसाइकिल पर आए और वेन्यू कार की डिकी से बैग छीन लिया। बैग में 50 लाख रुपये थे जो उन्होंने कूचा घांसी राम से इकट्ठा किए थे।
विज्ञापन