{"_id":"65190b07a7d55742360e8537","slug":"miscreants-looted-rs-17-lakh-from-jeweler-s-employees-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ज्वेलर के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 17 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ज्वेलर के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 17 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Oct 2023 11:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:30 AM IST
सार
ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग में एक ज्वेलर के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने 17 लाख रुपये लूट लिए। दोनों कर्मचारी लारेंस रोड से पैसे कलेक्शन करने के बाद करोलबाग आ रहे थे। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:25 बजे रोहतक रोड के रेलवे ब्रिज अंडरपास के पास लाखों रुपये लूटने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को ज्वेलर के दो कर्मचारी दीपक और बृजेश मिले। इसी दौरान उनके मालिक ऋषभ गुप्ता भी पहुंच गए। मालिक ने बताया कि उनका करोलबाग में ज्वेलरी का कारोबार है। शनिवार को उसने अपने दो कर्मचारियों को लारेंस रोड इलाके में रहने वाले अपने एक परिचित से 17 लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा था। उसके परिचित से उनसे गहने खरीदे थे। वहां से रुपये लेने के बाद दोनों स्कूटी से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
रोहतक रोड के रेलवे ब्रिज अंडरपास के पास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ितों ने बताया कि बैग स्कूटी में पैर के पास रखा था। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मालिक के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन