दिल्ली: हेड कांस्टेबल पर बदमाशों ने की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर आज बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। जिससे हेड कांस्टेबल घायल हो गया। लेकिन फिलहाल कास्टेबल खतरे से बाहर है।
चंद्रपाल छावला थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। ये वारदात भी छावला इलाके में ही हुई। जब बदमाशों ने आकर चंद्रपाल पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान चंद्रपाल बदमाशो की गोलियों से जूझता रहा और घायल हो गया। वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
चंद्रपाल पर फायरिंग की वजह?
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रपाल पर अचानक कई राउंड फायरिंग की गई। जिससे उन्होंने बचने के लिए कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी।
बदमाशों की पहचान और अचानक की गई फायरिंग की अभी वजह नहीं पता चल सकी है। हालांकि इसके किसी अन्य मामले से जुड़े होने की आशंका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को तलाशने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।