फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant who snatched the purse of PM Modi's niece arrested again

इस बार नाकाम हुआ नीरज: PM मोदी की भतीजी का पर्स छीनने वाला फिर अरेस्ट, निकला था बड़ी वारदात को अंजाम देने

Tue, 21 Feb 2023 05:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Feb 2023 05:58 PM IST
सार

आरोपी पहले भी लूट व झपटमारी की दर्जनभर वारदातों में शामिल रहा है। वह सुल्तानपुरी पुलिस को घोषित बदमाश है। उसने पहले  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी से सिविल लाईन में उनका पर्स छीन लिया था।

विज्ञापन
miscreant who snatched the purse of PM Modi's niece arrested again
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी से सिविल लाईन में उनका पर्स छीन लिया था। सी ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहने वाले आरोपी नीरज से पुलिस ने चाकू और चोरी की बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसीपी राजबीर मालिक के निर्देशन में थाना सुखबीर सिंह मालिक की देखरेख में हेड कांस्टेबल सतबीर कांस्टेबल संदीप और निशांत जब इलाके में गश्त करके संदिग्ध पर नजर रखे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी नीरज को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। आरोपी ने भागने की कोशिश की थी। जिसका काफी दूरी तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया था। उसकी तलाशी लेने पर चाकू और प्रेम नगर से चोरी बाइक जब्त की। बीते 17 जनवरी को बाइक चोरी की थी। 
विज्ञापन


आरोपी पहले भी लूट व झपटमारी की दर्जनभर वारदातों में शामिल रहा है। वह सुल्तानपुरी पुलिस को घोषित बदमाश है। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। वह ड्रग्स का सेवन करने और मौजमस्ती के लिए वारदातों को अंजाम दिया करता था। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। जेल से बाहर आते ही वारदातों को अंजाम दिया करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 12 अक्टूबर 2019 को सिविल लाईन इलाके में स्थित गुजराती समाज भवन थ्रीव्हीलर से जा रही थी। पुरानी दिल्ली से ऑटो से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन पहुंचीं। गेट पर पहुंचकर वो ऑटो से उतर ही रही थीं कि तभी स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमों को आरोपियों को पकडऩ का जिम्मा सौंपा गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सोनीपत बड़वानी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed