{"_id":"67c82e50fa6bd48cb4022458","slug":"miscreant-who-looted-bag-full-of-money-in-a-wedding-procession-in-ghaziabad-was-arrested-in-a-police-encounter-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बरात में पैसों से भरा बैग लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बरात में पैसों से भरा बैग लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Wed, 05 Mar 2025 04:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:28 PM IST
सार
गाजियाबाद में बरात में पैसों से भरा बैग लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया है। बदमाश गुड्डू उर्फ शादाब के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार इलाके में बरात में पैसों से भरा बैग लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश गुड्डू उर्फ शादाब के पैर में गोली लगी है। वह श्रीराम कॉलोनी खजूरी दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसीपी अंकुर बिहार अजय कुमार ने बताया कि विजय विहार कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पैसों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस में इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। गुड्डू उर्फ शादाब पुलिस गिरफ्तारी से दूर था। शादाब के कब्जे से पुलिस ने 37 हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद की है
विज्ञापन