{"_id":"5b3e4bc94f1c1b92468b4c8b","slug":"miscreant-robbed-millions-of-rupees-and-jewelry-from-home-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को छापेमारी का भय दिखाकर लाखों रुपये उड़ाए, पिता की गिरफ्तारी की दी झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को छापेमारी का भय दिखाकर लाखों रुपये उड़ाए, पिता की गिरफ्तारी की दी झूठी सूचना
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
thief
मंडावली में एक बदमाश ने बच्चों को पुलिस की छापेमारी का डर दिखाकर घर से लाखों रुपये और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश के फरार होने के बाद ठगी का एहसास होने पर बच्चों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत दर्ज कर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, उपेंद्र सिंह पत्नी और बच्चों के साथ मंडावली में रहते हैं।
विज्ञापन
वह अमरनाथ की यात्रा पर गये हैं। पत्नी बिहार स्थित गांव गई हैं। बुधवार को घर में बेटी सुरुचि (17) व बेटा सूरज मौजूद थे। इस दौरान एक बदमाश पहुंचा। उसने खुद को उपेंद्र का दोस्त कृष्णा बताया। उसने बताया कि पुलिस ने उपेंद्र को अमरनाथ यात्रा के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस घर पर छापा मारने आ रही है। आरोपी ने बताया कि उपेंद्र ने घर से नकदी और जेवरात हटाने को कहा है।
विज्ञापन
जिसके बाद सुरुचि बदमाश के झांसे में आ गई। फिर आरोपी ने तिजोरी में रखे आठ लाख रुपये, चार सोने के चेन, आठ अंगूठी, चार सोने की चूड़ियां, एक टीका, नौ जोड़े कान के कुंडल समेत अन्य जेवरात सूरज के बैग में रख लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरज को बाइक पर साथ ले गया।
विज्ञापन
जिसके बाद बदमाश कुछ देर में आने की बात कहकर सूरज को स्कूल के पास उतार कर फरार हो गया। काफी देर इंतजार करने के बाद जब बदमाश नहीं आया तो उसने बहन को घर जाकर सारी बात बताई। सुरुचि ने परिवार वालों से बात करने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की पहचान करने में जुटी है।