फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreant injured after shooting himself in wedding ceremony

Delhi: शादी समारोह में खुद गोली चलाने से घायल हुआ बदमाश, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2023 08:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

घायल बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शेख फिरोज के रूप में हुई है। वह साल 2015 के लूटपाट और हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीं अन्य दो साथियों की पहचान मोहम्मद जावेद और मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Miscreant injured after shooting himself in wedding ceremony
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जहांगीरपुरी इलाके में एक शादी समारोह में बदमाश खुद के पिस्टल से गोली चलाने से घायल हुआ था। गोली उसके जांघ में लगी थी। हालांकि बदमाश ने अज्ञात लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। लेकिन पार्टी के दौरान बनाए गए वीडियो की जांच के बाद सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने बदमाश समेत चार आरोपी को पकड़ लिया। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शेख फिरोज के रूप में हुई है। वह साल 2015 के लूटपाट और हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीं अन्य दो साथियों की पहचान मोहम्मद जावेद और मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है। 16 मार्च को पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से शेख फिरोज नामक युवक के जांघ में गोली लगने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि फिरोज को उसका दोस्त जावेद अस्पताल में भर्ती कराया था। जावेद ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मारी है। घटनास्थल के बारे में पूछे जाने पर पीड़ित ने एक झुग्गी इलाके के बारे में बताया। जहां जांच में पुलिस को खून का निशान नहीं मिला।
विज्ञापन


शक होने पर थाना प्रभारी अरुण चौहान की टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि जहांगीरपुरी के सीडी पार्क इलाके में शाम करीब साढ़े पांच बजे एक रिसेप्शन समारोह में शेख फिरोज को गोली लगी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए उस जगह को धो दिया था। पुलिस समारोह के वीडियोग्राफी की जांच की। जिसमें पता चला कि समारोह का आयोजन जावेद ने छोटे भाई की शादी के मौके पर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा गया कि घायल फिरोज और जावेद डीजे फ्लोर पर डांस कर रहा है। इस दौरान एक नाबालिग के पास पिस्टल था। जिसने पिस्टल को फरमान को दिया। फरमान ने उसे फिरोज को दिया। जिससे गोली चल गई और उसके जांघ में गोली लगी। पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया। पुलिस ने फरमान और नाबालिग को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने शेख फिरोज को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed