फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Misbehave with aap legislature in delhi

थाने गए आप विधायक को पुलिस ने मारा धक्का

Wed, 25 Feb 2015 01:06 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Misbehave with aap legislature in delhi

समयपुर बादली से गत रविवार दो किशोरों के गायब होने के मामले में मंगलवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। किशोर की बाइक बादली नहर के पास मिली है।

विज्ञापन


आशंका है कि दोनों की नहर में डूबने से मौत हुई। लेकिन गोताखोर अब तक दोनों की लाश बरामद नहीं कर पाए हैं। प्रदर्शनकारियों से मिलने विधायक महेंद्र यादव भी पहुंचे।
विज्ञापन


आरोप है कि जल्द मामला हल करने की बात कहने पर स्थानीय एसीपी ने विधायक को धक्का दे दिया, जिसकी वजह से काफी देर तक हंगामा होता रहा।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

Misbehave with aap legislature in delhi

पुलिस के मुताबिक सरदार कॉलोनी निवासी साहिल (16) के पड़ोस में शंटी (15) रहता था। दोनों 11वीं कक्षा के छात्र थे। साहिल के पिता रमेश अंबाला स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

वहीं, शंटी का पिता इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। 22 फरवरी को दोनों के परिजनों ने केएन काटजू थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की।

शिकायत में बताया कि दोनों बाइक से मंगोलपुरी गए थे। वहां से आने के बाद दोनों कुछ देर में आने की बात कहकर दोबारा घर से निकले थे। लेकिन उसके बाद वापस नहीं आए।

एसीपी ने दिया विधायक को धक्का

परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बादली नहर के पास उनकी बाइक मिली। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में उनकी तलाश शुरू करवाई।

लेकिन उनका शव नहीं मिला। सोमवार रात को भी इस बात को लेकर परिवार वालों ने हंगामा किया था। मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन में विधायक महेंद्र यादव भी शामिल हुए।

इस दौरान महेंद्र को मौके पर मौजूद एसीपी ने धक्का दे दिया। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। हालांकि मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मामला शांत करवा दिया।

विज्ञापन

बुराड़ी में भी हुई थी आप विधायक से बदसलूकी

Misbehave with aap legislature in delhi

इससे पहले बिते शुक्रवार को बुराड़ी इलाके में दो मासूमों के अपहरण की घटना के मामले में दिल्ली पुलिस मामला दर्ज करने को तैयार नहीं थी। ऐसी स्थिति में इलाके के लोगों ने बुराड़ी व मॉडल टाऊन के विधायक से संपर्क किया।

इस मामले में यह भी पता चला कि जब स्थानीय विधायक इस मामले की तहकीकात के लिए थाने पहुंचे तो दिल्ली पुलिस ने स्थानीय विधायकों पर ही राइफल तान दी।

जबकि विधायक संजीव झा व अखिलेश पति त्रिपाठी जनता के प्रतिनिधि हैं। दिल्ली सरकार बच्चों की सुरक्षा मामले में संजीदा है। इस तरह के काम निंदनीय है। सरकार इसमें कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती।

21 फरवरी को दिल्ली सरकार ने इस मामले में जांच की सिफारिश एलजी से की जिस पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed