फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minors killed a young man, five arrested

Delhi: नाबालिगों ने कर दी युवक की हत्या, पांच पकड़े; पुलिस का दावा- लूटपाट के विरोध पर की हत्या

Tue, 13 May 2025 04:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 May 2025 04:54 AM IST
सार

सोमवार को छानबीन के बाद पुलिस ने पांच किशोरों को हत्या के आरोप में दबोच लिया। पुलिस दावा कर रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर आरोपियों ने मुस्तफा की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Minors killed a young man, five arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बवाना में रविवार रात नाबालिगों के ग्रुप ने युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुस्तफा (25) के रूप में हुई है। वारदात के समय मुस्तफा अपने दोस्त के साथ फैक्टरी से लौट रहा था। इस बीच आरोपियों ने घेरकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


सोमवार को छानबीन के बाद पुलिस ने पांच किशोरों को हत्या के आरोप में दबोच लिया। पुलिस दावा कर रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर आरोपियों ने मुस्तफा की हत्या कर दी। परिजनों को पुलिस की थ्योरी हजम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि मुस्तफा का मोबाइल और पर्स उसके पास सुरक्षित मिला है।
विज्ञापन


चाकू मारने के दौरान आरोपियों ने मुस्तफा के दोस्त नूर आलम को एक ओर कर दिया। मुस्तफा पर चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस को मामले में दो अन्य नाबालिगों की तलाश है। पुलिस कैमरों की मदद से जांच कर रही है। नाबालिगों से पूछताछ कर हत्या की सही वजहों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि मुस्तफा जेजे कालोनी, बवाना में रहता था। परिवार में पिता जफीर के अलावा मां, बड़ा भाई अब्दुल मुर्तजा, दो छोटे भाई रहमान और रहीम के अलावा शादीशुदा बहन है।  रविवार रात 9.15 बजे वह दोस्त नूर आलम के साथ काम से घर लौट रहा था। इस बीच दोनोंं सेक्टर-3, डीएसआईआईडीसी, बवाना के पास पहुंचे। इस बीच 7 नाबालिगों के समूह ने घेर लिया। आरोपियों ने नूर आलम को एक ओर करने के बाद मुस्तफा पर चाकू से हमला कर दिया। नूर आलम मुस्तफा को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां से अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मुस्तफा की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि नाबालिग लूट के इरादे से निकले थे। इन लोगों ने मुस्तफा को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर हत्या कर दी।


गोली मारकर युवक की हत्या रंजिश की जताई जा रही आशंका
समयपुर बादली में सोमवार शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने रंजिश की आशंका जाहिर की। उत्तरी बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि समयपुर बादली पुलिस को शाम 6.22 बजे बादली में बवाना रोड पर एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को खून से लथपथ देखा। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान यादव नगर निवासी चंदन झा (20) के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में काम करता था। लोगों ने बताया कि बाइक से आए बदमाशों ने चंदन पर गोलियां चला दीं। पुलिस कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस परिवार से पूछताछ कर किसी से विवाद के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed