फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minors angry with class 10 boy for sitting on their bike daily stabbed him to death

दिल्लीः रोज आकर बाइक पर बैठने से थे नाराज, गुस्से में मीट काटने वाले चाकू से कई वार कर की हत्या

Tue, 24 Sep 2019 11:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 24 Sep 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
minors angry with class 10 boy for sitting on their bike daily stabbed him to death

मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में केंद्रीय विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या बाइक पर बैठने के विवाद में की गई थी। पुलिस ने मृतक निखिल (16) की हत्या के आरोप में 13 और 15 साल के दो नाबालिगों को दबोचा है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने खुलासा किया है कि निखिल उनके घर के नीचे अक्सर बाइक पर आकर बैठ जाता था। कई बार इन लोगों ने उसे यहां नहीं आने के लिए कहा था, लेकिन निखिल नहीं माना।
विज्ञापन


रविवार को इसी बात पर उनका निखिल से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने मीट काटने वाले चाकू से कई वार कर निखिल की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को जेजे बोर्ड में पेश किया, जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, निखिल परिवार के साथ लक्ष्मणपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता संजय कुमार, मां रेनू और एक छोटी बहन गुनगुन है। निखिल गोल मार्केट स्थित सेंट्रल स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं।

रविवार दोपहर को निखिल अपने पिता से 100 रुपये लेकर प्रैक्टिकल का सामान लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसने गोलगप्पे खाए। इसके बाद वह प्रेम नगर में आरोपियों की गली में पहुंच गया। वहां वह आरोपियों के घर के नीचे बैठा हुआ था, उसी दौरान दोनों उससे झगड़ा करने लगे। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने उसे चाकू मारा और फरार हो गए।

निखिल को कलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को वहीं से उसकी मौत की सूचना मिली। फौरन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

नबी करीम थाना  पुलिस को पता चला कि वारदात में दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने रविवार देर रात को दोनों को नबी करीम इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed