फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor was arrested belonging to Band Baaja Baaraat gang in delhi

Delhi: 'बैंड बाजा बरात' गैंग का भंडाफोड़, चोरी की ट्रेनिंग... नाबालिगों पर नजर; 10 से 12 लाख की कमाई का वादा

Thu, 06 Mar 2025 07:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 07:41 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौका मिलते ही वे दूल्हा-दुल्हन के लिए रखे गए उपहार, आभूषण और नकदी से भरे बैग चुरा लेते थे और फिर कार्यक्रम स्थल से गायब हो जाते थे। 

विज्ञापन
minor was arrested belonging to Band Baaja Baaraat gang in delhi
बारात में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में महंगी शादियों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 'बैंड, बाजा, बरात' गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया। साथ ही गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


तीन शादियों में हुई चोरी की वारदात सुलझी
आरोपियों की पहचान अज्जू (24), कुलजीत (22) और कालू छायल (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पकड़ने के साथ ही शास्त्री पार्क, स्वरूप नगर और जीटीबी एन्क्लेव में शादियों में हुई चोरी के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का यह गिरोह शादी वाली जगहों से नकदी और आभूषण चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।
विज्ञापन


मेहमानों में घुलमिल जाने में थे माहिर
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि यह गिरोह शादियों में घुसकर मेहमानों के साथ घुलमिल जाने में माहिर था। वे शादी में इस तरह शामिल होते थे जैसे उन्हें आमंत्रित किया गया हो। ये खाना खाते थे और मौका लगते ही वारदातों को अंजाम दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिली पुलिस को बड़ी सफलता
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौका मिलते ही वे दूल्हा-दुल्हन के लिए रखे गए उपहार, आभूषण और नकदी से भरे बैग चुरा लेते थे और फिर कार्यक्रम स्थल से गायब हो जाते थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में शादियों में चोरी की कई घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। विभिन्न विवाह स्थलों से सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण करने और 'बैंक्वेट हॉल तथा फार्महाउस पर मुखबिरों को तैनात करने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान करने में सफल रही।

नाबालिग से वारदात करवाते थे
गिरोह के सदस्य नाबालिगों से चोरियां कराते थे। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना गांव में रहने वाले बच्चों के माता-पिता को बहलाता-फुसलाता था और उनसे बच्चों के काम की एवज में 10 से 12 लाख रुपये सालाना देने की पेशकश करता था।

चोरी करना सिखाया जाता था
उपायुक्त गुप्ता ने बताया कि नौ से 15 वर्ष की उम्र वाले इन बच्चों को दिल्ली लाया जाता था और उन्हें बिना किसी की नजर में आये चोरी करना सिखाया जाता था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्हें शादी में आये मेहमानों से घुलने-मिलने, गोपनीय तरीके से काम करने और पकड़े जाने पर शांत रहना भी सिखाया जाता था।

सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले
उपायुक्त ने बताया कि इंस्पेक्टर दिलीप कुमार को गिरोह की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी और शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,14,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed