फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor son along with his friend killed mothers lover by hitting him with a stone

Delhi: मां के थे युवक से संबंध, नाबालिग बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पत्थर से आशिक को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 10 Feb 2025 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Feb 2025 10:35 PM IST
सार

पूर्वी जिला के गाजीपुर की वारदात, सोमवार सुबह खून से लथपथ मिला था युवक का शव, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चंद ही घंटों में सुलझाया मामला, दो नाबालिग धरे

विज्ञापन
minor son along with his friend killed mothers lover by hitting him with a stone
बेटे ने दोस्त मिलकर कर दिया मां के आशिका का कत्ल - फोटो : freepik

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रविवार देर रात एक युवक की पत्थर से वारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव न्यू कोंडली के स्मृति वन के पास मिला। मृतक की शिनाख्त गांव बड़ागढ़, धूमकोट, पौढ़ी-गढ़वाल, उत्तराखंड निवासी राहुल सिंह बिष्ट (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

दरअसल राहुल के एक महिला से संबंध थे। यह बात महिला के नाबालिग बेटे को पसंद नहीं थी। रविवार रात घर छोड़ने के बहाने इन लोगों ने स्मृति वन के पास राहुल की पत्थर से वारकर हत्या कर दी। बाद में दोनों भाग गए। पुलिस ने छानबीन के बाद महिला के नाबालिग बेटे और उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषक धानिया ने बताया कि सोमवार तड़के किसी राहगीर ने स्मृति वन पार्क में युवक का शव देखकर पुलिस को खबर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जेब से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई। राहुल नोएडा की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

विज्ञापन

वह किराए का कमरा लेकर खोड़ा कालोनी में रह रहा था। 10 दिन पहले उसने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच इंस्पेक्टर निर्मल कुमार झा व अन्यों की टीम ने राहुल के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। उससे एक नंबर मिला, जिस पर राहुल लगातार बात करता था।

पुलिस उस नंबर तक पहुंची। नंबर कोंडली में रहने वाली एक महिला का मिला। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कई साल पहले राहुल और वह एक साथ एक ही कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वहां दोनों की दोस्ती हुई और बाद में नजदीकियां बढ़ गईं। राहुल महिला के घर आने लगा। यह बात उसके 15 साल के नाबालिग बेटे को पसंद नहीं थी।

रविवार को शराब के नशे में राहुल महिला के घर पहुंचा तो महिला ने अपने बेटे से कहा कि वह बाइक से राहुल को खोड़ा कालोनी उसके घर छोड़ दे। इस बीच रास्ते में नाबालिग ने अपने दोस्त को साथ लिया। बाद में स्मृति वन पार्क में पत्थर से वारकर राहुल की हत्या। बाद में पत्थर को पार्क के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed