फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor sisters misdeed in Greater Noida two arrested

दोस्ती, धोखा और दुष्कर्म: नाबालिग बहनों को झांसे में लेकर छह माह तक किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ऐंठ लिए 30 लाख

Mon, 10 Jun 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Jun 2024 10:54 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लड़कियों को अपने पास बुलाने लगे और गलत हरकत करने लगे।

विज्ञापन
Minor sisters misdeed in Greater Noida two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ छह महीने तक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। यह पैसा घरवालों ने प्लॉट बेचकर रखा था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों राहुल और सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

थाना बीटा-2 इलाके के एक गांव में रहने वाली दो नाबालिग बहनें फरवरी में दो लड़कों के संपर्क में आ गईं। इनकी दोस्ती हो गई। लड़कों ने दोनों बहनों को अपनी बातों में फंसा लिया। इस दौरान दोनों बहनों के साथ गलत काम किया और इनके फोटो व वीडियो आदि भी बना लिए। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अपने पास बुलाने लगे और गलत हरकत करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को पता लगा कि लड़कियों के पिता ने कुछ दिन पहले ही प्लॉट बेचा है। इस प्लाॅट का पैसा उनके घर में रखा है। दोनों बहनों ने घर में रखे 30 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। सख्ती से पूछताछ करने पर लड़कियों ने घरवालों को बता बताई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed