फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor reached police station with a blood stained knife said he had murdered a man

दिल्ली में आशिक का इंतकाम: खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा नाबालिग, बोला- बदमाश को मार दिया; लाश वहीं पड़ी है

Fri, 27 Oct 2023 06:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 06:17 PM IST
सार

नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि मृतक काफी पहले से उसे प्रताड़ित कर रहा था। उनके बीच प्रेमिका से बातचीत करने को लेकर भी विवाद था। दो दिन पहले आरोपी ने उसे शराब लाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उससे पैसे छीनकर उसे भगा दिया। 

विज्ञापन
Minor reached police station with a blood stained knife said he had murdered a man
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खून से सना चाकू लेकर एक नाबालिग गुरुवार देर रात नबी करीम थाने पहुंच गया। आरोपी के हाथ में चाकू देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने मुल्तानी ढांडा इलाके में एक बदमाश की हत्या कर दी है और उसकी लाश वहीं पड़ी है। पुलिस आरोपी के कब्जे से चाकू लेकर उसे हिरासत में ले लिया। इसी बीच गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को एक युवक की हत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस हत्या का मामला दर्जकर नाबालिग और उसके एक दोस्त को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त अमित (29) के रूप में हुई है। मूलत: उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाला अमित नबी करीम के मुल्तानी ढांडा गली नंबर आठ में रहता था। यहां उसके पिता परचून की दुकान करते हैं। 26 अक्तूबर की देर रात नबी करीम थाना के पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। रात करीब 2.10 बजे पुलिसकर्मियों को मुल्तानी ढांडा के गली नंबर दस में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी थाना की पुलिसकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एक नाबालिग चाकू लेकर नबी करीम थाने पहुंचा। उसने दावा किया कि उसने मुल्तानी ढांडा में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी है और उसकी लाश वहीं पड़ी है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम और क्राइम टीम को बुलाकर वहां से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि मृतक काफी पहले से उसे प्रताड़ित कर रहा था। उनके बीच प्रेमिका से बातचीत करने को लेकर भी विवाद था। दो दिन पहले आरोपी ने उसे शराब लाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उससे पैसे छीनकर उसे भगा दिया। इससे खुद को काफी अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद उसने अमित की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

गुरुवार रात उसने अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। अमित पर लूटपाट, झपटमारी चोरी समेत आठ मामले दर्ज हैं। वहीं नाबालिग पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास में वह बाल सुधार गृह में बंद था। एक सप्ताह पहले ही वहां से बाहर आया है। पुलिस नाबालिग के दोस्त आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमित ज्यादातर समय देवरिया में रहता था। अदालत में चल रहे मामले के सिलसिले में दिल्ली आता जाता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed