फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor pregnant teenager killed

दर्दनाक: नाबालिग गर्भवती किशोरी की हत्या

Fri, 20 Feb 2015 11:08 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
Minor pregnant teenager killed

दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। उसका शव भाई के घर के ग्राउंड फ्लोर पर मिला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी गर्भवती थी। इसलिए आशंका है कि उसकी हत्या के पीछे ऑनर किलिंग भी वजह हो सकती है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शबनम (16) परिजनों के साथ रानी बाग के एम-4 ब्लॉक में रहती थी और एक गारमेंट फैक्टरी में काम करती थी। शबनम का भाई निक्की खान (26) पत्नी के साथ शकूरपुर इलाके में रहता है और बेल्डिंग का काम करता है।

विज्ञापन

चुन्नी से गला घोंटकर हत्या

Minor pregnant teenager killed

शबनम रोज रात में भाई के घर आती थी और सुबह परिजनों के पास चली जाती थी। बुधवार की रात भी वह सोने के लिए आई थी। निक्की ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 3 बजे वह कमरे से बाहर निकली थी। सुबह जब उसकी नींद खुली तो बहन को नहीं देखा।

नीचे आया तो ग्राउंड फ्लोर पर शबनम मृत पड़ी मिली। उसका चुनरी से गला घोंटा गया था। निक्की ने तुरंत घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके का मुआयना करने पर पुलिस को शबनम के गर्भवती होने की आशंका हुई।

पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि शबनम शादीशुदा नहीं थी। ऐसे में वह गर्भवती कैसे हुई, इसकी छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed