फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl Pregnant of seven month after sexual harassment in ghaziabad

पेट में दर्द और पेट बढ़ने पर नाबालिग की कराई जांच, रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 01 Jun 2019 09:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Jun 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
minor girl Pregnant of seven month after sexual harassment in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर
गाजियाबाद जिले के खोड़ा की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। दिल्ली के एक अस्पताल में जांच के दौरान डाक्टरों ने किशोरी को गर्भवती होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


किशोरी से जुड़ा मामले होने पर डाक्टरों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस की सूचना पर खोड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


किशोरी के पिता नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। किशोरी पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है। पेट में दर्द होने और असामान्य ढंग से बढ़ने पर परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच की तो किशोरी सात माह की गर्भवती निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर डाक्टरों ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने खोड़ा पुलिस को बताया। खोड़ा पुलिस ने किशोरी के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। 

पीड़ित ने बताया कि करीब आठ माह पहले एक अज्ञात युवक उसे जबरन एक घर में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने घर में किसी को जानकारी नहीं दी। 

एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर खोड़ा पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एएसपी ने बताया कि आशंका यह भी है कि किसी नजदीकी परिचित द्वारा किशोरी का यौन उत्पीड़न किया गया हो। पुलिस जांच कर रही है। इस बात पर सवाल खड़ा होता है कि सात माह तक परिजनों को भी पता नहीं चला। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।
 

डर की वजह से नहीं बताया 

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि आठ माह पहले एक अज्ञात युवक ने उसके साथ हिंडन नहर के पास दुष्कर्म किया था। लेकिन घर वालों और समाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया। उधर, एसएचओ खोड़ा सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि किशोरी ने बयान में आठ माह पूर्व दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed