{"_id":"019897b7b7b61ec2d758a62dfde20991","slug":"minor-girl-kidnapped-from-the-home-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर किया नाबालिग युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर किया नाबालिग युवती का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बड़खल गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती बहाने से अपने घर बुला कर ले गई। आरोप है कि वहां से युवती का एक रिश्तेदार किशोरी को अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बड़खल गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी 17 साल की बेटी एक स्कूल में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम से उसकी बेटी घर पर नहीं है।
विज्ञापन
पत्नी ने बताया कि उसको पड़ोस में रहने वाली एक युवती बुला कर ले गई है। वहां पूछताछ करने की कोशिश की तो परिवार के लोग गाली गलौच करने लगे।
इसके बाद उसने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। पता चला कि युवती का रिश्तेदार अलीगढ़ निवासी भाई भूरा उसकी बेटी को अगवा कर फरार हो गया।