{"_id":"d2e9bb77c8e3cab9cfcdc7dca5bd6463","slug":"minor-girl-gang-raped-in-delhi-for-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की से डेढ़ माह तक हुआ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की से डेढ़ माह तक हुआ सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला थाना इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से धमकी देकर दो लोग डेढ़ माह से लगतार दुष्कर्म कर रहे थे। लड़की ने पूरी बात अपनी बहन को बताई जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर ही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर दो लोग उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।
दर्द से परेशान नाबालिग ने आपबीती अपनी बड़ी बहन को बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी नसीरुद््दीन (46) और इरशीद (36) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कबाड़ी का काम करते हैं।
विज्ञापन