फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl dead body found in Mosque roof in muradnagar ghaziabad

मुरादनगर में मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या, धार्मिक स्थल पर मिला शव

Sun, 07 Oct 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Minor girl dead body found in Mosque roof in muradnagar ghaziabad
muradnagar murder

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 7 साल की बच्ची का पहले अपहरण किया गया और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसका शव धर्मिक स्थल की छत पर फेंक दिया गया। 

विज्ञापन


मामला गाजियाबाद जिले के मुरादनगर का है। मोहल्ला कोट की रहने वाली एक बच्ची शनिवार दोपहर को अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने बच्ची की आसपास में काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


आज सुबह मासूम बच्ची का शव एक धार्मिक स्थल की छत पर पड़ा मिला। बच्ची के शव की धार्मिक स्थल पर पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  

भारी पुलिसबल तैनात

Minor girl dead body found in Mosque roof in muradnagar ghaziabad
muradnagar murder

बच्ची का शव मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग भड़क गए, गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता एक स्कूल के संचालक हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या उनके पड़ोस में रहे वाले एक सभासद ने की है। मौके पर लोग सभासद के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

मामला तनावपूर्ण होने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed