फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl allegedly committed suicide in Tilak Vihar police station, delhi

दिल्ली: तिलक विहार थाने में नाबालिग ने की खुदकुशी, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

Sun, 15 Jul 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
minor girl allegedly committed suicide in Tilak Vihar police station, delhi
दिल्ली के तिलक विहार थाने में एक नाबालिग लड़की ने देर रात पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। युवती के परिजनों के मुताबिक देर रात तिलक विहार चौकी से इनके पास फोन आया जिसके बाद मृतक नाबालिग युवती के परिजन तिलक विहार चौकी पहुंचे। मृतक युवती के भाई का कहना है कि हम जब पहुंचे तो पुलिस हमें एक रूम में बंद कर दिया जबकि हमारी बहन दूसरे रूम में थी हमने जब खिड़की से देखा तो हमारी बहन फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन


बारहवीं की कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की मां का दावा है कि उनके पड़ोसी अपने बेटे से शादी के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन शादी से हमलोग इनकार कर रहे थे क्योंकि बच्ची नाबालिग थी। बीती रात करीब 10.30 बजे बेटी अचानक गायब हो गई। मां ने जब पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने बेटी के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मामले में डीसीपी वेस्ट का कहना है कि, 'रात 2 बजे लड़की पुलिस स्टेशन आई और कहा कि वह अपने घर नहीं जाना चाहती। उस समय कोई महिला कॉन्स्टेबल नहीं थी। जब तक किसी को बुलाया गया, लड़की के परिवारों ने पुलिस स्टेशन में झगड़ा शुरू कर दिया उसके बाद लड़की पास के कमरे में गई और खुद को फांसी लगा ली। मजिस्ट्रेट जांच चल रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed