{"_id":"6586bd6bc4f91d63d1024d6d","slug":"minister-saurabh-bhardwaj-accused-ed-of-sending-summons-to-cm-arvind-kejriwal-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सौरभ भरद्वाज बोले- राजनीतिक दबाव में केजरीवाल को भेजे गए समन, केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सौरभ भरद्वाज बोले- राजनीतिक दबाव में केजरीवाल को भेजे गए समन, केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही ईडी
Sat, 23 Dec 2023 04:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:29 PM IST
सार
सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजने पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा कि ईडी कोई भी काम कानून और वैध तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी ने राजनीतिक दबाव में समन भेजा है।
विज्ञापन
मंत्री सौरभ भरद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा। समन को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा ' केंद्रीय एंजेंसी ईडी जानती है कि अरविंद केजरीवाल 10 दिन के लिए विपश्यना पर हैं। विपश्यना के लिए जाने वाला व्यक्ति दुनिया से पूरी तरह से दुनिया से अलग हो जाता है। वहां पर कोई फोन, अखबार और टेलीविजन नहीं होता है। वहां पर कोई बातचीत नहीं करता है। उन्होंने कहा कि ईडी ने समन तो भेजा है लेकिन उसे किसने रिसीव किया।
विज्ञापन
मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'यह समन केवल राजनीतिक तैयारी के लिए दिया गया था। इसका अर्थ है कि ईडी कोई भी काम कानून और वैध तरीके से नहीं कर रही है। ईडी ने केंद्र सरकार की तरफ से डाले गए राजनीतिक दबाव में ये समन जारी किए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यपद है।
विज्ञापन