फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Rajkumar Anand resigns from Aam Aadmi Party

Delhi: दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने 'आप' से दिया इस्तीफा, कहा- राजनीति नहीं बदली, राजनेता बदल गए

Wed, 10 Apr 2024 04:30 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 10 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद राजकुमार आनंद ने कहा, 'पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। मेरे लिए मंत्री पद पर काम करना मुश्किल हो गया है। इसलिए मैंने मंत्री पद से और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।'

विज्ञापन
Minister Rajkumar Anand resigns from Aam Aadmi Party
राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार आनंद पर ईडी का छापा पड़ा था।राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। 

विज्ञापन

इस्तीफे पर राजकुमार आनंद ने कहा 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कनेक्शन इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा...आज राजनीति नहीं बदली है, लेकिन राजनेता बदल गए हैं। मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।'

उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था, लेकिन आज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। मेरे लिए मंत्री पद पर काम करना मुश्किल हो गया है। मैंने  मंत्री पद से और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि मैं इस भ्रष्टाचार से अपना नाम नहीं जोड़ सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार आनंद ने कहा, 'मैं समाज का बदला चुकाने के लिए मंत्री बना हूं। मैं ऐसी पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहता जो पीछे हटती हो। जब दलित प्रतिनिधित्व की बात हो रही है तो मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं।'
 
विज्ञापन

ईडी से डर गए राजकुमार आनंद- सौरभ भारद्वाज

राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'हर कोई जानता है कि उनके आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी। वह दबाव में थे और डर गए थे। हमें उनसे कोई शिकायत नहीं है। एक स्क्रिप्ट दी गई और उनके पास इसे पढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था...हमने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से एक दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कारण पार्टी को तोड़ना और दिल्ली और पंजाब सरकार को भंग करना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed