फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Pravesh Verma approved the proposal to hand over Delhi-Rohtak Road to NHAI

Delhi: एनएचएआई को दिल्ली-रोहतक रोड सौंपने की मंजूरी, 13 किमी लंबे रोड को हाईवे में बदलने का मार्ग प्रशस्त

Wed, 05 Mar 2025 08:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस कदम का उद्देश्य दिल्ली-हरियाणा के बीच यात्रा को सुगम बनाना, सड़क की स्थिति में सुधार लाना और यातायात को और बेहतर बनाना है। यह निर्णय मोदी सरकार के डबल इंजन विकास मॉडल का हिस्सा है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Minister Pravesh Verma approved the proposal to hand over Delhi-Rohtak Road to NHAI
लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को पीरागढ़ी चौक से टिकरी बॉर्डर तक करीब 13 किमी लंबे दिल्ली-रोहतक रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस निर्णय को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दी है। इससे मार्ग को विश्वस्तरीय हाईवे में बदलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य दिल्ली-हरियाणा के बीच यात्रा को सुगम बनाना, सड़क की स्थिति में सुधार लाना और यातायात को और बेहतर बनाना है। यह निर्णय मोदी सरकार के डबल इंजन विकास मॉडल का हिस्सा है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और गडकरी की सहमति से हम दिल्ली-रोहतक रोड को एनएचएआई को सौंपने के लिए आगे बढ़े हैं। यह कदम यातायात की सुगमता, संपर्क की मजबूती और बेहतर सड़क अवसंरचना के लिए है। हम दिल्ली से विभिन्न राज्यों को जोड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को एनएचएआई को सौंपने की प्रक्रिया में हैं, ताकि भारत के राजमार्ग नेटवर्क को मजबूत किया जा सके। 
विज्ञापन


इस फैसले से दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा में तेजी आएगी और सड़कों का रखरखाव भी बेहतर होगा। यह कदम मोदी सरकार की विशाल सड़क विकास योजनाओं का हिस्सा है, जो भारत के राजमार्ग नेटवर्क को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सड़कें 30 अप्रैल तक होंगी गड्ढों से मुक्त
पीडब्ल्यूडी ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए समयसीमा निर्धारित की है। इसके तहत 30 अप्रैल तक सड़कों पर मौजूद 7000 गड्ढों को भरा जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। इस दौरान प्रस्तुतिकरण में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि फिलहाल गड्ढों को मेंटेनेंस वैन के माध्यम से भरा जा रहा है। इसके अलावा 20 लाख वर्गमीटर के इलाके की पहचान की गई है, जिसे रिपेयर करने की आवश्यकता है। इन मरम्मत कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed