फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Atishi has targeted the Center and LG VK Saxena over the bulldozing action of DDA in Delhi

रैट माइनर के घर पर चला बुलडोजर: केंद्र पर बरसीं मंत्री आतिशी, भाजपा तोड़ रही झुग्गियां... सबको मिले घर

Thu, 29 Feb 2024 04:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

दिल्ली में डीडीए की बुलडोजर कार्रवाई पर मंत्री आतिशी ने केंद्र और एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Minister Atishi has targeted the Center and LG VK Saxena over the bulldozing action of DDA in Delhi
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : X/@AtishiAAP

विस्तार

राजधानी में दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने कई झुग्गियों पर बुलडोजर चलवा दिया। जिसके बाद दिल्ली मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में डीडीए ने बुलडोजर चलाकर कई घरों को ध्वस्त कर दिया। इन घरों में एक घर उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट माइनर वकील हसन का भी था। बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर दिल्ली सरकार ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन

 

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सिलक्यारा टनल में लोगों को बचाने वाले एक रैट माइनर का घर डीडीए ने बुलडोजर कार्रवाई से ध्वत कर दिया। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सिलक्यारा टनल में लोगों को बचाने वाले एक रैट माइनर का घर डीडीए ने बुलडोजर कार्रवाई से ध्वत कर दिया। जब डीडीए सभी लोगों का घर तोड़ रही थी तो उसमें एक रैट माइनर का घर भी था। 
विज्ञापन


दिल्ली में गरीबों के आशियाने तोड़े जा रहे
उन्होंने आगे कहा कि आज सुबह एलजी साबह ने एक बयान जारी किया है। जो वो रैट माइनर हैं, उन्हें पीएम आवास योजना के तहत  एक घर दिया जाएगा। हम एलजी साबह का धन्यवाद करते हैं। लेकिन रैट माइनर एक लौते नहीं हैं। बल्कि अन्य गरीब लोग भी हैं। जिनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है। चाहे वो डीडीए हो, चाहे वो एएसआई हो, चाहे वो एलएनडीए हो, चाहे वो रेलवे हो। वो गरीबों के घर या झुग्गियां तोड़ रहे हैं। तुगलकाबाद में भी एएसआई ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र और एलजी से आतिशी ने की अपील
आगे कहा कि कार्रवाई उस वक्त हुई जब बच्चों के एग्जाम आ रहे थे। भाजपा की केंद्र सरकार ने सर्दी के मौसम में उन झुग्गियों को तोड़ डाला। दिल्ली के लोगों की झुग्गियां एक एक कर तोड़ी जा रही हैं। मैं सरकार के निवेदन करती हूं कि जैसे आपने एक रैट माइनर को घर दिया है, वैसे ही दिल्ली में तोड़ी गई झुग्गियों के लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed