फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Atishi claims AAP leaders were sent messages asking them to leave India alliance

मंत्री आतिशी का दावा: आप नेताओं को मैसेज आया, गठबंधन छोड़ने को कहा गया... केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी बोलीं

Thu, 22 Feb 2024 06:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Feb 2024 06:34 PM IST
सार

भाजपा से कहना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल और हम इनकी जेल भेजने की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर ये 'आप' के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो आप का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन
Minister Atishi claims AAP leaders were sent messages asking them to leave India alliance
आतिशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के दावे ने दिल्ली में एक बार फिर से सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को मैसेज आया है। जिसमें इंडिया गठबंधन छोड़ने को कहा गया है। गठबंधन करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। दो दिन में सीबीआई का नोटिस आ सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन

मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा से कहना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल और हम इनकी जेल भेजने की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर ये 'आप' के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो आप का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा और देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मंत्री आतिशी ने  कहा कि लोकतंत्र जनता का शासन होता है। जनता को वोट देकर किसी भी पार्टी को चुनने का अधिकार होता है। किसी भी पार्टियों को गठबंधन करने का अधिकार है। आपको लगता है कि आप गिरफ्तार करने की धमकी देकर हमें डरा सकते हैं। हम डरने वालने नहीं है। आप चाहे जितनी धमकियां दे लीजिए, फांसी पर टांग दीजिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed