फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minimum 10 and maximum 50 rupees for rent on aqua line in noida

एक्वा लाइन पर न्यूनतम 10, अधिकतम 50 रुपये किराया

Sat, 29 Dec 2018 02:44 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Dec 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
Minimum 10 and maximum 50 rupees for rent on aqua line in noida
Aqua Line Metro

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन पर न्यूनतम किराया 10 व अधिकतम 50 रुपये तक होगा। शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की 18वीं बोर्ड बैठक में यह फैसला किया गया। किराये का पैसा देने पर टोकन नहीं, बल्कि पर्ची मिलेगी, जिस पर क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड होगा। वहीं, मेट्रो के उद्घाटन को लेकर तिथियों की घोषणा होनी अभी बाकी है। संभावना है कि जनवरी में इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड बैठक में नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो परियोजना के परिचालन के लिए यात्रियों के किराये पर प्रबंध निदेशक की ओर से गठित समिति की संस्तुतियों के बाद मेट्रो का किराया प्रस्तुत किया गया। बोर्ड की संस्तुति पर किराये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। तय किए गए किराये के अलावा स्मार्ट कार्ड के उपयोग पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार को पत्र लिखकर मेट्रो परियोजना के उद्घाटन की तिथि तय करने की अपील की गई है। तिथि तय होते ही मेट्रो का उद्घाटन हो जाएगा। इस संबंध में प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। सभी स्टेशन तैयार कर लिए गए हैं। मेट्रो का संचालन एक वर्ष तक दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन करेगी।
विज्ञापन


वहीं, एनएमआरसी के बोर्ड रूम में बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के शहरी कार्य एवं आवासन मंत्रालय के सचिव एवं एनएमआरसी के अध्यक्ष के. संजय मूर्ति ने की। बैठक में एनएमआरसी के एमडी आलोक टंडन, शहरी विकास मंत्रालय के ओएसडी और संयुक्त सचिव मुकुंद कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव झंजा त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, शहरी विकास मंत्रालय के अनुसचिव दीनदयाल, रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक शैलेष जैन, पीएसी गौतमबुद्ध नगर की कमांडेंट कल्पना सक्सेना, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ एके श्रीवास्तव, एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय और कंपनी सचिव निशा बधावन उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का किराया

जोन            स्टेशनों की संख्या    किराया (क्यूआर कोड टिकट)    किराया (स्मार्ट कार्ड)
1                     1                                10                                9
2                     2                                15                               13.5
3                   3-6                                20                              18
4                   7-9                                30                              27
5                  10-16                             40                               36
6              17 और अधिक                       50                              45

स्टेशनों के चार किलोमीटर के दायरे में चलेगा स्पेशल ई-रिक्शा
एनएमआरसी की ओर से मेट्रो स्टेशनों के चार किलोमीटर के दायरे में स्पेशल ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। इसका मकसद मेट्रो के यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसके अलावा एनएमआरसी की सिटी बसों के रूटों में परिवर्तन कर मेट्रो फीडर बस के रूट में प्रयोग करने की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसमें पहले चरण में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के लिए तीन नए रूट शुरू कर दिए गए हैं। इसी तरह से सेक्टर-50, 51 एवं 76 की परिधि में आने वाले आवासीय कालोनियों के यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो फीडर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

 

ग्रेनो वेस्ट मेट्रो को बोर्ड से मिली स्वीकृति, शासन को भेजी जाएगी

एनएमआरसी बोर्ड की ओर से ग्रेनो वेस्ट के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। अब इसे शासन को भेजा जाएगा। दरअसल, नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 तक 14.96 किलोमीटर की मेट्रो रेल परियोजना की डीपीआर नोएडा प्राधिकरण वर्ष 2016 में बोर्ड की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई थी। वहीं, 2 दिसंबर को ग्रेनो प्राधिकरण की बैठक में इस परियोजना को अनुमति प्रदान करते हुए 2682 करोड़ की मेट्रो रेल परियोजना की संस्तुति दी गई है। साथ ही, एनएमआरसी को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।

पीएसी के हाथों में होगी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी 49वीं वाहिनी पीएसी को दी गई है। वहीं, कुछ प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी लगाए जाएंगे। इनका प्रशिक्षण सीआइएसएफ से कराया जा रहा है। सुरक्षा बलों के आवास के लिए एनएमआरसी नियमित आवासीय भवनों को खरीदेगा। इनका वेतन राज्य सरकार देगी। आधारभूत सुविधाओं पर होने वाला खर्च राज्य सरकार और ग्रेनो प्राधिकरण करेगा।

कर्मचारियों का वेतन 20 फीसदी बढ़ेगा
एनएमआरसी के करीब 750 नियमित कर्मचारियों का वेतन 20 फीसदी बढ़ेगा। इसके लिए नियमों के आधार पर कमेटी की दी गई संस्तुति को बोर्ड से मंजूरी मिल गई। इसके अलावा एनएमआरसी के शेयर होल्डर्स की एनुअल जनरल मीटिंग भी आज हुई। इसमें भारत सरकार के अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के शेयर होल्डर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed