फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mini bus of private school collides with school van in Delhi six students and van driver injured

Delhi: निजी स्कूल की मिनी बस ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, छह छात्र और वैन चालक घायल

Tue, 17 Oct 2023 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Oct 2023 10:57 PM IST
सार

वैन में टक्कर लगने से घायल हुए एक छात्र के पिता सत्या ने बताया कि उसे अस्पताल से हादसे की जानकारी दी गई। बताया गया कि वैन में मिनी बस ने टक्कर मार दी है।

विज्ञापन
Mini bus of private school collides with school van in Delhi six students and van driver injured
दिल्ली कैंट इलाके में मंगलवार दोपहर एक स्कूल की मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) ने स्कूली वैन में टक्कर मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में मंगलवार दोपहर एक स्कूल की मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) ने स्कूली वैन में टक्कर मार दी। टक्कर में छह छात्र और वैन चालक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छह छात्रों और चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वैन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद मिनी बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस मिनी बस और वैन को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस को बसंत तारा लाइन स्थित केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय स्कूल के पास सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि द्वारका की एक निजी स्कूल की मिनी बस गलत दिशा से आकर खड़ी स्कूली वैन को सामने से टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के ड्राइवर की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वैन में उस समय करीब एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राएं मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आस पास मौजूद अन्य वैन के चालकों ने घायल बच्चों और चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने मामूली रूप से घायल चार छात्रों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। हादसे में जख्मी हुए दो छात्रों के हाथ में फैक्चर हो गया। वहीं घायल चालक बलवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके शरीर में कई जगह फैक्चर हुए हैं। दिल्ली कैंट पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हादसा होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मिनी बस और वैन को जब्त कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

अस्पताल की ओर भागे परिजन
वैन में टक्कर लगने से घायल हुए एक छात्र के पिता सत्या ने बताया कि उसे अस्पताल से हादसे की जानकारी दी गई। बताया गया कि वैन में मिनी बस ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अपनी स्कूटी लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे को सही सलामत पाया। उसके पैर में हल्की चोट लगी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी चालक घटना के समय नशे में था। एक अन्य स्कूल वैन के चालक संजय ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर ही था। मिनी बस गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई। उस समय बलवीर अपनी वैन में बच्चों को बिठाकर निकलने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed