फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Midas Vista's power cut, Hungama.

मिडास विस्टा की बिजली कटी, हंगामा

Mon, 01 Feb 2016 01:53 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
Midas Vista's power cut, Hungama.
मोरटा स्थित मिडास विस्टा सोसायटी की बिजली कटने पर रविवार को लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। सोसायटी के लोगों ने एक निजी कंपनी पर 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोरटा स्थित मिडास विस्टा सोसायटी में करीब 131 परिवार रहते हैं। सोसायटी के लोग प्रीपेड मीटर से बिजली का भुगतान करते हैं। प्रीपेड बिल भुगतान कराने के लिए वैल्यू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को हायर किया।
विज्ञापन


सोसायटी का सर्विस प्रोवाइडर को बिजली का बिल भुगतान के लिए लोग रुपये देते थे। पिछले सात महीने से 18 लाख बिल जमा न होने के कारण विद्युत विभाग ने सोसायटी की बिजली काट दी, जबकि कालोनी के लोग 14 लाख रुपये बिजली के बिल के दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हिसाब मांगने पर आरोपी धमकी देता है। रविवार को गुस्साए लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और चौदह लाख रुपये हड़पने वाले सर्विस प्रोवाइडर पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन किया।

एसओ राजकुमार यादव ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान वीके यादव, यूएस माथुर, प्रणव मुखर्जी, नरेंद्र चहल, रमेश भंडारी, कैलाश, राजकुमार आदि रहे।


मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध, प्रदर्शन
विजयमंडी कालोनी में एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोगों ने थाने में हंगामा कर प्रदर्शन किया। विजयमंडी कालोनी के गेट पर एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का निर्माण कार्य चल रहा है।

इसका कालोनी के लोग शुरू से विरोध करते आ रहे हैं। शनिवार देर रात दोबारा टावर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसकी भनक कालोनी के लोगों ने इसका विरोध किया।

आरोप है कि बिना अनुमति के कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर मोबाइल टावर हटवाने की मांग की।

एसओ राजकुमार यादव ने कार्रवाई की आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। अजय शर्मा, महेश, मुकेश, अंजनि, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed