फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mewat model school staff hand over memorandum to cm of haryana

मेवात मॉडल स्कूल के स्टाफ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Oct 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
mewat model school staff hand over memorandum to cm of haryana
मेवात मॉडल स्कूल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

मेवात मॉडल स्कूल के कर्मचारियों ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर मंगलवार को जिला सचिवालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। इस दौैरान उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अध्यापकों और कर्मचारियों ने कहा कि जिले के मेवात मॉडल स्कूलों की दुर्दशा आज किसी से छिपी नहीं है। जिन अध्यापकों को स्कूल में पढ़ाना चाहिए उनको मजबूरी में नारेबाजी करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार शिक्षकों को भले ही आधुनिक संसाधन मुहैया कराने के दावे करती हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से मेवात मॉडल स्कूलों को राज्य शिक्षा विभाग में समायोजित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


20 जुलाई 2019 को सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में इस पर सहमति भी बनी थी, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। मेवात विकास बोर्ड की बैठक में भी 4 अप्रैल 2016 को राज्य शिक्षा विभाग द्वारा संचालन करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक मेवात मॉडल स्कूलों को शिक्षा विभाग में शामिल नहीं किया जाता तब तक मेवात विकास बोर्ड की 14 दिसंबर 2016 में हुई 28वीं बैठक में लिए गए फैसलों को लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। मेवात मॉडल स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों और अन्य स्टाफ को पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। हर बार संघर्ष करने के बाद ही उन्हें हर बार वेतन दिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो वे बड़ा प्रदर्शन करेंगे। 


इस मौके पर मुख्य रूप से मेवात मॉडल स्कूल एम्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सतीश खटाना, सर्व कर्मचारी संघ के  प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार नोहरा, गुरुग्राम के जिला प्रधान उमेश खटाना, सचिव रामनिवास ठाकरान, गुरुग्राम हुड्डा के प्रधान तकदीर सहरावत, पुन्हाना ब्लॉक प्रधान असलम खान, सचिव समून खान, सर्व कर्मचारी संघ के उप प्रधान व सर्व हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के महासचिव जगरोशन और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर संदीप सांगवान सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed