दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन चालक रहित मेट्रो उतारने की तैयारी में जुट गया है। पहली ट्रेन जुलाई, 2016 में कालकाजी से बोटनिकल गार्डन सेक्शन पर ट्रायल के लिए उतारी जाएगी। नई ट्रेन स्मार्ट होगी, जिसकी सीटों का रंग भी बहुत कुछ कहता नजर आएगा। छह कोच वाली इस ट्रेन में हर कोच की सीटों का रंग अलग-अलग होगा। लेडीज कोच की सीटें पिंक होंगी। कोच चाहे किसी भी रंग का हो, गहरे (डार्क) रंग की सीटें बुजुर्ग, दिव्यांग या महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
पटरी पर आई रिमोट से चलने वाली मेट्रो, बेहद अलग और खास हैं इसके कोच
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Apr 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रायल के बाद ड्राइवर केबिन हटाए जाने से 40 अतिरिक्त यात्री इसमें आ सकेंगे
ट्रेन को पटरियों पर दौड़ते भी हुए भी देखा जा सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन