फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro ticket vending machines not taking old note on metro stations

मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों को रास नहीं आ रहे पुराने नोट

Mon, 25 Mar 2019 09:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 25 Mar 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Metro ticket vending machines not taking old note on metro stations
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर टोकन काउंटर बंद करके टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट खरीदना यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनता दिख रहा है। आलम यह है कि पुरानी टिकट वेंडिंग मशीनों में पुराने नोट कई बार स्वीकार नहीं किए जाते और पीक आवर्स में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कुछ स्टेशनों पर टोकन सेल काउंटर चालू हैं तो लोग वहां से टोकन खरीद लेते हैं, लेकिन जिन स्टेशनों पर एक भी टोकन काउंटर नहीं है, वहां यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मशीनों में नए 100 रुपए और 200 रुपए के नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या करवाने के उद्देश्य से मेट्रो स्टेशनों पर टिकट वेंडिग मशीनें (टीवीएम) लगायीं है और इन्हीं मशीनों के भरोसे टोकन सेल काउंटर बंद करने शुरू कर दिए। वर्तमान में नए मेट्रो स्टेशनों पर बनाए टोकन सेल काउंटर पर तो किसी स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन स्टेशनों पर टीवीएम के जरिए यात्रा टोकन देने की सुविधा है, जहां टीवीएम मशीन पर एक कर्मचारी की तैनाती भी की गई। डीएमआरसी द्वारा सबसे पहले सैमसंग कंपनी की टीवीएम मशीनें लगाई गयीं थीं, लेकिन पुराने नोट बंदी के बाद इस मशीनों में नए नोट स्वीकार नहीं किए जाते, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दूसरे फेज में थेल्स कंपनी की टीवीएम मशीनें लगाई गयीं, इनमें में 100 रुपए के नए नोट तो स्वीकार किए जाने लगे हैं, लेकिन अगर पुराना नोट करारा नहीं है तो मशीन नोट को स्वीकार नहीं करती। इन मशीनों में टोकन खरीदने के लिए 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोट स्वीकार किए जाते हैं।

इन मशीनों में मेट्रो कार्ड रिचार्ज के लिए 500 रुपए का नोट स्वीकार किया जाता है, और बकाया रुपए भी लौटाने की सुविधा है, लेकिन टोकन के लिए 500 रुपए का नोट स्वीकार नहीं किया जाता। ऐसी स्थिति में यात्रियों को खुले पैसों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। 

वहीं पुरानी टीवीएम मशीनों में टोकन की निर्धारित राशि की स्वीकार की जाती है, अगर यात्री को 30 रुपए का टोकन खरीदना है तो उसे 30 रुपए ही मशीन में डालने होंगे, यह मशीन 30 रुपए के टोकन की सेल के लिए 50 रुपए का नोट स्वीकार नहीं करती।

इसके साथ ही अगर 10 और 20 के नोटों का कागज करारा नहीं है तो भी मशीन नोट स्वीकार नहीं करती। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजीव चौक जैसे बड़े मेट्रो स्टेशनों पर भी टोकन सेल काउंटर की संख्या घटाकर आधी कर दी गई है।

क्या कहता है डीएमआरसी प्रबंधन
स्टेशनों पर टोकन सेल काउंटर बंद करने के संबंध डीएमआरसी सूत्रों का कहना है कि टीवीएम मशीनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए और मेट्रो की आय के स्रोत बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मशीनों की तकनीक को और बेहतर करने की भी बात कही है। सूत्रों की मानें तो टोकन सेल काउंटर पर स्टाफ की तैनाती की तुलना में टीवीएम ज्यादा किफायती साबित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed