{"_id":"cb0909f46b292262963908035cb09b88","slug":"metro-stations-opens","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 दिन बाद आज से खुल जाएंगे चारों मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 दिन बाद आज से खुल जाएंगे चारों मेट्रो स्टेशन
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की ‘जंग’ से आम आदमी की फजीहत बढ़ती जा रही है। रेल भवन पर धरने के चलते मंगलवार सुबह भी हॉट सिटी से दिल्ली जाने वाले यात्री चार स्टेशनों के बंद होने के कारण परेशानियों से जूझे।
विज्ञापन
हालांकि मंगलवार शाम अरविंद केजरीवाल के धरना खत्म करने की घोषणा के बाद बुधवार से उन चारों स्टेशनों के गेट फिर से खोले जाएंगे।
सेंट्रल सेक्रेटिएट, उद्योग भवन, रेस कोर्स रोड और पटेल चौक स्टेशन के बंद होने के अलावा बदरपुर लाइन पर जाने वाले लोग भी बस और ऑटो से धक्के खाते दिखाई दिए। बारिश के चलते ऑटो चालकों ने भी लोगों से मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन
सोमवार रात को ही मंगलवार को चारों मेट्रो स्टेशन के बंद होने की घोषणा कर दी गई थी। इसके कारण नेहरू प्लेस, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों ने लौटना ही बेहतर समझा। लोगों का कहना था कि राजनीति की लड़ाई में आम आदमी को जबरन घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
लोग लोकसभा चुनाव का खामियाजा भुगत रहे हैं। देर शाम तक मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से टीएचए के यात्री दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को कोसते दिखायी दिए। यात्रियों का कहना था कि किसी भी मुद्दे की लड़ाई में आम जन का नुकसान नहीं होना चाहिए।
सोमवार के बाद मंगलवार को तो सीएम को यह समझना चाहिए था कि आम लोगों को परेशानी न हो ऐसे इंतजाम किए जाएं।