फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro service from Dilshad Garden to new bus station starting On birthday of Atal Bihari Vajpayee

गाजियाबाद: अटल जी के जन्मदिन पर लोगों को मिलेगी सौगात, शुरू होगी नया बस अड्डा से मेट्रो सेवा

Mon, 27 Aug 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 27 Aug 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Metro service from Dilshad Garden to new bus station starting On birthday of Atal Bihari Vajpayee
demo pic

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू होने के बाद 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर यह रूट चालू करने की तैयारी है। इस संबंध में केंद्र सरकार और शासन के बीच बातचीत चल रही है। मेट्रो का ट्रायल रन पूरा होने के बाद इस बाबत एलान किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा के बीच मेट्रो रूट के इसी साल ऑपरेशनल होने की उम्मीद बढ़ गई है। अक्तूबर के आखिर तक सिग्नल ट्रायल रन किया जाएगा। फेज-दो प्रोजेक्ट में निर्माण संबंधी 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अभी मेट्रो के आठ स्टेशनों पर फिनिशिंग और स्टेशनों की कनेक्टिविटी के लिए सीढ़ियों व स्वचलित सीढ़ियों का काम जारी है।
विज्ञापन


डीएमआरसी और जीडीए अधिकारियों ने ढाई महीने में यह काम पूरा होने की उम्मीद जताई है। अटल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप इस कॉरिडोर को उनके जन्मदिन पर आम जनता के लिए खोला जा सकता है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस रूट के नवंबर तक चालू होने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह कोच की ट्रेन के साथ ट्रायल रन जारी
डीएमआरसी की ओर से दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डा के लिए प्रारंभिक ट्रायल रन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। डीएमआरसी की ओर से प्रारंभिक ट्रायल रन में छह कोच की ट्रेन को एलिवेटेड ट्रैक पर उतारा गया है। दूसरे दिन प्रारंभिक ट्रायल रन सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शुरू किया गया। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा और फिर नया बस अड्डा से दिलशाद गार्डन तक ट्रायल रन हुआ। दूसरे दिन भी ट्रायल रन में डीएमआरसी के अधिकारियों की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed