{"_id":"5b336b9f4f1c1b694d8b8aff","slug":"metro-running-on-five-new-route-from-next-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल से पहले पांच नए सेक्शन पर फर्राटा भरेगी मेट्रो, एनसीआर की राह होगी आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से पहले पांच नए सेक्शन पर फर्राटा भरेगी मेट्रो, एनसीआर की राह होगी आसान
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की लाइफलाइन बनी दिल्ली मेट्रो इस साल के अंत तक यात्रियों के सफर को और ज्यादा विस्तृत व सुविधाजनक बनाने वाली है। दिल्ली मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर यात्रियों को नए साल से पहले तीन नए सेक्शन और एक नए कॉरिडोर पर मेट्रो की सवारी की सुविधा मिलने वाली है।
इन लाइनों के विस्तार से दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में 86.22 किमी का इजाफा होगा, यानि साल के अंत तक मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 374.22 किमी हो जाएगा।
वर्तमान में राजधानी और एनसीआर में दिल्ली मेट्रो की लाइन-1 रेड लाइन (दिलशाद गार्डन-रिठाला), लाइन-2 येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर), लाइन-3-4 ब्लू लाइन (नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली-द्वारका), लाइन-5 ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर/इंद्रलोक-सिटी पार्क (बहादुरगढ़), लाइन-6 वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट-एस्कॉर्ट मुजेसर), लाइन-7, पिंक लाइन (मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख) और लाइन-8 मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट) पर वर्ष 2002 से 2018 के बीच मेट्रो सेवा चलाई गई।
खास बात यह है कि वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, ब्लू लाइन, वॉयलेट लाइन और पिंक लाइन पर लाइनों के विस्तारीकरण का काम चल रहा है, जो अंतिम पड़ाव में है। इन लाइनों के साथ ही नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए एक्वा लाइन कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इस साल के अंत तक इस कॉरिडोर के भी खुलने की संभावना है।

किस सेक्शन पर होंगे कितने स्टेशन
रेड लाइन- रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद तक मेट्रो का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव में है। इस सेक्शन पर दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डे तक आठ स्टेशन होंगे, जिनमें शहीद नगर, राज बाग, राजेन्द्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर और नया बस अड्डा शामिल हैं। इस सेक्शन की लम्बाई 9.60 किमी है। दीवाली के आसपास इस सेक्शन के शुरू होने की संभावना है।
ब्लू लाइन- ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ने का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है। इस सेक्शन पर नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक 6 स्टेशन हैं, जिनकी लम्बाई 6.67 किमी है। डीएमआरसी की वर्क रिपोर्ट के अनुसार यह सेक्शन दिसम्बर 2018 में लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।
वॉयलेट लाइन-वॉयलेट लाइन पर एस्कॉर्ट मुजेसर से बल्लभगढ़ तक जोड़ा जा रहा है। ये मेट्रो का अब तक का सबसे छोटा सेक्शन है, जिसपर महज दो स्टेशन एनसीबी कॉलोनी और बल्लभगढ़ हैं। इसकी लम्बाई 3.20 किमी है। यह सेक्शन सितम्बर 2018 तक यात्रियों के लिए शुरू किया जाना है।
पिंक लाइन- 59 किमी के पिंक लाइन कॉरिडोर पर मजलिस पार्क से दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस तक 21.56 किमी के दायरे में मेट्रो सेवा पहले से शुरू है। दुर्गाबाई देशमुख से शिव विहार तक इस सेक्शन की लम्बाई 37.05 किमी है। इस सेक्शन पर 26 स्टेशन होंगे। इस सेक्शन के शुरू होने के लिए सितम्बर 2018 की समयावधि निर्धारित है।

एक्वा लाइन-एक्वा लाइन दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क का नया कॉरिडोर है, जिसकी लम्बाई 29.70 किमी है और इस सेक्शन में 21 स्टेशन हैं। इन स्टेशनों में नोएडा सेक्टर-71, 50, 78, 101, 81, दादरी रोड, सेक्टर 85, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148, नॉलेज पार्क-2, परी चौक, एल्फा-1, डेल्टा-1, जीएनआईडीए ऑफिस और डिपो स्टेशन शामिल हैं। यह सेक्शन भी यात्रियों के लिए दिसम्बर 2018 तक शुरू होने की संभावना है।
दुनिया का 10 वां सबसे बड़ा नेटवर्क
बता दें कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क लम्बाई में दुनिया का दसवां सबसे बड़ा नेटवर्क है और राइडरशिप के हिसाब से दिल्ली मेट्रो दुनिया में चल रहे मेट्रो सिस्टम्स में 16वें स्थान पर है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लम्बाई 288 किमी है और इस नेटवर्क पर 208 मेट्रो स्टेशन हैं। नए सेक्शन खुलने से मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 374.22 किमी हो जाएगा और स्टेशनों की संख्या बढ़कर 271 हो जाएगी।